Diwali Chhath special trains 2026: दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और कन्फर्म टिकट की परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इन ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और अलग-अलग रूट पर नवंबर के अंत तक सेवाएं जारी रहेंगी. इन स्पेशल ट्रेनों से दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग रूट पर कुल 9 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इनमें नई दिल्ली से सुपौल, आनंद विहार से भागलपुर, नई दिल्ली से हावड़ा, योग नगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर और कोलकाता, अमृतसर से कोलकाता और बरौनी, सुल्तानपुर से मुंबई तथा वाराणसी से मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं.
नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 1 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक रोजाना चलेगी. वापसी में सुपौल से यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी. ट्रेन गाजियाबाद, प्रयागराज, मिर्जापुर, बक्सर, आरा, पटना, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया और सहरसा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन के कुल 118 फेरे निर्धारित किए गए हैं.
नई दिल्ली से ट्रेन रात 9:35 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी. वापसी में सुपौल से सुबह 7:45 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल
ट्रेन संख्या 04062/04061 आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक रोजाना चलेगी. भागलपुर से वापसी सेवा 11 अक्टूबर से 26 नवंबर तक रहेगी. यह ट्रेन प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, मोकामा, किऊल, जमालपुर और सुल्तानगंज जैसे स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन के कुल 94 फेरे होंगे.
आनंद विहार से यह ट्रेन दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में भागलपुर से शाम 4:30 बजे चलकर अगले दिन रात 8 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल
ट्रेन संख्या 04052/04051 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार चलेगी. हावड़ा से वापसी सेवा 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को होगी. इस ट्रेन के कुल 18 फेरे निर्धारित हैं.
नई दिल्ली से ट्रेन शाम 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में हावड़ा से रात 1 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल
ट्रेन संख्या 04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक मंगलवार और गुरुवार को चलेगी. मुजफ्फरपुर से वापसी सेवा 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक बुधवार और शुक्रवार को रहेगी. इस ट्रेन के 36 फेरे होंगे.
ऋषिकेश से ट्रेन दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:15 बजे ट्रेन रवाना होगी.
ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल
ट्रेन संख्या 04312/04311 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार चलेगी. कोलकाता से वापसी सेवा 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक हर रविवार को होगी.
ऋषिकेश से ट्रेन रात 10:20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे ट्रेन चलेगी.
अमृतसर-कोलकाता स्पेशल
ट्रेन संख्या 04624/04623 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल एक्सप्रेस 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार चलेगी. कोलकाता से वापसी सेवा 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को होगी.
अमृतसर से ट्रेन रात 8:10 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में कोलकाता से रात 9:05 बजे ट्रेन रवाना होगी.
अमृतसर-बरौनी स्पेशल
ट्रेन संख्या 04668/04667 अमृतसर-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को अमृतसर से चलेगी. बरौनी से वापसी सेवा 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को होगी.
अमृतसर से ट्रेन रात 8:10 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 2:10 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में बरौनी से सुबह 5:05 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी.
सुल्तानपुर-मुंबई स्पेशल
ट्रेन संख्या 04212/04211 सुल्तानपुर-मुंबई स्पेशल 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक हर बुधवार चलेगी. मुंबई से वापसी सेवा 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक हर गुरुवार को होगी.
सुल्तानपुर से ट्रेन सुबह 4 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे मुंबई पहुंचेगी. वापसी में मुंबई से दोपहर 3 बजे चलकर अगले दिन रात 11 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी.
वाराणसी-मुंबई स्पेशल
ट्रेन संख्या 04226/04225 वाराणसी-मुंबई स्पेशल 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक हर गुरुवार चलेगी. मुंबई से वापसी सेवा 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक हर शुक्रवार को होगी.
वाराणसी से ट्रेन रात 1:35 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे मुंबई पहुंचेगी. वापसी में मुंबई से दोपहर 3 बजे चलकर देर रात 2:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी.