बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
28-Jun-2025 06:32 PM
By First Bihar
PATNA: कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बाइट लेनी चाही तब वो इससे बचते दिखे। दिग्विजय सिंह पत्रकारों से कहने लगे कि कल हमारा प्रेस कॉन्फ्रेंस है,उसमें आईए ना..यहां क्या होगा? मजा नहीं आएगा यहां..कल बात करेंगे। इतना कहने के बाद दिग्विजय सिंह राजद सुप्रीमो से मिलने के लिए राबड़ी आवास रवाना हो गये। उनके साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह भी थे।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पटना पहुंचते ही राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिशत तेजस्वी यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पहुंच गए। जहां लालू-तेजस्वी से मुलाकात के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव और सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई। जब लालू-तेजस्वी से मुलाकात करने के बाद दिग्विजय सिंह राबड़ी आवास से बाहर निकले तब मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि लालू जी हमारे सीनियर लीडर और हमारे बड़े भाई हैं..
हमको हमेशा वो दिग्विजय यादव बोलते हैं..दिग्विजय सिंह मीडिया से खुद कहने लगे कि दिग्विजय यादव लालू यादव से मिलने आया था। उनकी बातें सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। तब मीडिया कर्मी ने पूछा कि लालू की तबीयत कैसी है? उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत बहुत अच्छा है। हालांकि दिग्विजय सिंह ने लालू और तेजस्वी यादव के साथ हुई बातचीत का खुलासा नहीं किया। उन्होंने मीडिया कर्मियों को कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुलाया है। कल होने वाली कांग्रेस की पीसी महत्वपूर्ण बतायी जा रही है। यह देखने वाली बात होगी कि रविवार को दिग्विजय सिंह क्या बड़ा ऐलान करते हैं?
पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट