ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

BIHAR NEWS : विधानसभा चुनाव से पहले महाकाल के दरबार में बिहार के डिप्टी सीएम, जानिए क्या मांगा

BIHAR NEWS : बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव है तो किस तरह की कामना की है? इस सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बिहार का भी कल्याण करें, बिहारियों को गौरवान्वित करें

27-Aug-2025 10:20 AM

By First Bihar

Bihar News : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा विधानसभा से पहले महाकाल के दरबार में हाजरी लगाने पहुंचे हैं। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने साथ उतनी पत्नी भी नजर आ रही है। विजय कुमार सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसको लेकर तस्वीर भी पोस्ट की है। 


जानकारी के अनुसार, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने महाकाल मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने कहा, "कालों के महाकाल, सभी काल और संकट को हरने वाले, मां भारती के संतानों को निरोग रखने वाले और भारत के मस्तक को हमेशा गौरवान्वित रखने वाले महाकाल के चरणों में हम आज नमन करने आए हैं।"


इसके आगे उन्होंने कहा कि बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव है तो किस तरह की कामना की है? इस सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बिहार का भी कल्याण करें, बिहारियों को गौरवान्वित करें, स्वाभिमान को बढ़ाएं. समृद्धि और शांति लाएं। यही श्री महाकाल से प्रार्थना करते हैं। "


इससे पहले उन्होंने बिहार से रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि, चांदी का चम्मच लेकर जन्मे लोगों का समय लद गया है। एनडीए के पांचों दल भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और रालोमो पंचामृत के समान हैं। बिहार में नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो चुका है। अपराधियों के खिलाफ बिहार पुलिस 72 घंटे के भीतर कार्रवाई करती है।