ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

सुरक्षाकर्मी से ठुमके लगवाने वाले तेजप्रताप को पार्टी से निकालने की मांग, युवा चेतना प्रमुख ने लालू परिवार पर बोला बड़ा हमला

रोहित सिंह ने कहा गुंडा राज के संरक्षक लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निवास पर पहुंचकर जिस गुंडई का परिचय दिया है उससे यह स्पष्ट हो गया है की अभी भी आरेजेडी में कुछ नहीं बदला..

15-Mar-2025 05:54 PM

By First Bihar

PATNA: ऐ सिपाही ए दीपक एक गाना बजाएंगे तुमको ठुमका लगाना होगा..नहीं ठुमका लगाओंगे तो सस्पेंड कर दिये जाओंगे..बुरा ना मानों होली है.. सुरक्षा में तैनात सिपाही को तेजप्रताप ने रंगोत्सव के दौरान यह आदेश दिया। इसे लेकर बीजेपी,जेडीयू के बाद अब युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला। रोहित सिंह ने तेजप्रताप यादव को पार्टी से अविलंब निकालें जाने की मांग राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से की है। 


रोहित सिंह ने कहा गुंडा राज के संरक्षक लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निवास पर पहुंचकर जिस गुंडई का परिचय दिया है उससे यह स्पष्ट हो गया है की अभी भी आरेजेडी में कुछ नहीं बदला ..रोहित ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले तेजस्वी यादव तेजप्रताप यादव को पार्टी से अविलंब निकालें।


उन्होंने कहा कि जंगलराज रिटर्न्स का ट्रेलर आज तेजप्रताप यादव ने बिहार को दिखा दिया। रोहित ने कहा की बिहार अब जंगलराज के संरक्षकों के हाथ में कभी नहीं जाएगा। रोहित ने कहा लालू यादव ने बिहार को बर्बाद किया अब बिहार बर्बाद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राजद का मतलब ही गुंडागर्दी है। रोहित कुमार सिंह ने कहा की होली मिलन में नाचने के नाम पर बिहार पुलिस के जवान को जिस प्रकार से तेजप्रताप ने धमकाया उस पर लालू जी क्या कहेंगे? रोहित ने कहा की चुनावी वर्ष में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बिहार में प्रायोजित अपराधिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं।