ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / PATNA NEWS: राजधानी में डीलर पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा

PATNA NEWS: राजधानी में डीलर पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा

PATNA NEWS: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां राजधानी के सबसे ख़ास इलाके में पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाई है। पुलिस की टीम ने डीलर पर लाठीचार्ज किया है।

22-Aug-2025 02:06 PM

By First Bihar

PATNA NEWS: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां राजधानी के सबसे ख़ास इलाके में पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाई है। पुलिस की टीम ने डीलर पर लाठीचार्ज किया है। इसके बाद कई डीलर घायल भी हुए हैं। यह लोग राजधानी में प्रतिबंधित इलाके में पद यात्रा कर रहे हैं और पुलिस की टीम अपनी इस यात्रा को खत्म करने की बात कह रही थी। लेकिन, इसके बाबजूद यह लोग आगे बढ़ रहे थे लिहाजा पुलिस ने लाठियां चटकाई है। 


जानकारी के अनुसार, पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे राशन डीलर्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इसके पहले सभी को हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। राशन डीलर्स परमानेंट करने की मांग कर रहे हैं। हजारों की संख्या में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले विक्रेता सड़कों पर उतर आए हैं।


एसोसिएशन के नेतृत्व में यह पदयात्रा 9 अगस्त से शुरू हुई थी, जो पश्चिम चम्पारण के गांधी आश्रम, भितिहरवा से चलकर अब पटना के गांधी मैदान पहुंच चुकी है। सभी डालबंगला चौराहे पर पहुंचे थे। जहां पुलिस ने लाठीचार्ज किया।


डीलर्स का कहना है कि सरकार ने उन्हें बार-बार आश्वासन तो दिया लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनकी प्रमुख मांग है कि जन वितरण प्रणाली से जुड़े सभी विक्रेताओं को नियमित किया जाए और उन्हें वेतनमान दिया जाए, ताकि उनकी जीविका सुरक्षित हो सके।