25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
13-Jan-2025 08:23 PM
By First Bihar
Delhi Election: दिल्ली में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. भाजपा और आप आमने-सामने है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप का प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग से मिला है. इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने एक्शन लेने का भरोसा दिया है.
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में भाजपा के सांसदों और मंत्रियों के बंगले के पते पर बनवाये जा रहे फर्जी वोटों पर आयोग ने एक्शन लेने का भरोसा दिया है. भाजपा नेता प्रवेश वर्मा द्वारा मतदाताओं को पैसे और चादर बंटवाने के मामले में स्थानीय डीएम की लापरवाही को लेकर शिकायत की गई है.
मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद आप संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर होगा. अवध ओझा नामांकन करेंगे। इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग का धन्यवाद किया है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के नामांकन दाखिल करने पर आप नेता मनीष सिसोदिया ने रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि वह मेरी छोटी बहन जैसी हैं। पिछली बार भी मैंने उनके नामांकन में हिस्सा लिया था। पिछले 5 साल चुनौतियों और संघर्षों से भरे रहे हैं।