BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा
09-Apr-2025 04:25 PM
By First Bihar
PATNA: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक युवक बेगूसराय से पटना आया हुआ था। जहां एलसीटी घाट स्थित मरीन ड्राइव के किनारे बने जनसुराज के कैंप में ठहरा था। बुधवार को प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज अभियान कैंप में कार्यक्रम था, जिसमें युवक को शामिल होना था।
सुबह 7 बजे के करीब वह कैंप के पास ही गंगा नदी में नहाने चला गया लेकिन तभी पैर फिसलने के चलते वो गहरे पानी में चला गया और गंगा में डूबने से उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान अभिराज के रूप में हुई है जो बेगूसराय का रहने वाला था। वह प्रशांत किशोर के जनसुराज जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचा था।
वही पर पार्टी के टेंट हाउस में ठहरा हुआ था। बता दें कि पिछले कई दिनों से LCT घाट पर जन सुराज अभियान का कैंप लगा हुआ है। जहां इस कैंप में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता ठहरे हुए हैं। जनसुराज के कार्यकर्ता अभिराज की असामयिक मौत ने इस कैंप में शोक का माहौल व्याप्त है। हालांकि इस घटना के संबंध में जनसुराज पार्टी की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आ पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही इस घटना के बाद से कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर है।