ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / BIHAR CRIME : पॉलिटेक्निक कॉलेज में लटकी मिली क्लर्क का लाश, जांच में...

BIHAR CRIME : पॉलिटेक्निक कॉलेज में लटकी मिली क्लर्क का लाश, जांच में जुटी पुलिस; इलाके में हडकंप

BIHAR CRIME : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक का शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

15-Feb-2025 12:18 PM

By First Bihar

BIHAR CRIME : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक का शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है। अब जांच के बाद ही मामले का सच सामने आएगा। 


जानकारी के अनुसार, पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र  में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के क्वाटर के पास आम के पेड़ से लटके एक युवक का शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लग गई है। अब देखना यह है कि इस युवक ने आत्महत्या की है या फिर इसकी हत्या कर दी गई है। 


बताया जा रहा है कि, इस घटना में मृतक की पहचान पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑफिस के बड़ा बाबू मृत्युंजय कुमार के रूप में किया। अब बड़ा बाबू ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाइट और FSLL की टीम की मदद ली है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।