Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
19-Sep-2025 03:42 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार सरकार सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मती को लेकर लगातार काम कर रही है। इसको लेकर सरकार की तरफ से राशि को मंजूरी दी जा रही है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि दरभंगा जिले में दोघरा से एस.एच.-52 हरदिया सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।
सम्राट चौधरी ने बताया कि दोघरा से एस.एच.-52 हरदिया (दोघरा-वसंत जालेसाठी चौक से बसंत एवं एल.ओ.-47 से चन्दौना का अंश) सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य के लिए 2992.90 लाख रुपये यानी लगभग 29 करोड़ 92 लाख 90 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का काम दो साल में पूरा होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 50 प्रतिशत और शेष कार्य 2026-27 में पूरा किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 22.44 करोड़ रुपये राज्य राजमार्ग मद से और 7.48 करोड़ रुपये विशेष योजना मद से खर्च किए जाएंगे।
सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि 2005 की तुलना में राज्य सड़कों का विस्तृत नेटवर्क हुआ है। इसी कड़ी में दोघरा से एस.एच.-52 हरदिया सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।