25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
15-Jan-2025 09:12 AM
By First Bihar
railway news : बिहार के लोगों के लिए काफी काम की खबर है। दरअसल, दानापुर- बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। ऐसे में अब सवाल यह है कि आखिर इसकी वजह क्या है और ऐसा निर्णय क्यों लिया गया है? अब इसी को लेकर जानकारी हासिल की है। लिहाजा बिहार के लोगों के यह थोड़ी हैरान कर देने वाली बात है।
इसकी वजह यह है कि पटना से सटे दानापुर के समीप रेलवे द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे में दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुक गया है। इसके बाद मुश्किलें थोड़ी बढती हुई नजर आ रही है। लिहाजा अ देखना है कि आगे क्या फैसला होगा? दरअसल, कॉरिडोर के निर्माण के लिए दानापुर स्टेशन के समीप रेलवे से 14.383 एकड़ जमीन ली गई है। जिसके मुआवजे का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा बताया गया कि 28 मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण किया गया है। लेकिन रेलवे से तात्कालिक तौर पर पिलर निर्माण करने के लिए 12 मीटर ही जगह की मांग की जा रही है। इसके बावजूद जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में निर्माण कार्य रूक गया है।
वहीं, इसको लेकर रेलवे से जुड़े एक अधिकारी से फर्स्ट बिहार ने बातचीत कि तो उन्होंने यह जानकारी दी कि इन जगहों पर रेलवे के कई कार्यालय संचालित है। जिनको अन्य जगहों पर स्थानांतरित करने के बाद एजेंसी को जगह उपलब्ध करा दी जाएगी। इसकी वजह है की निर्माण एजेंसी के तरफ से रेलवे की जमीन पर 37 पिलर का निर्माण होना है। जिसमें उनके तरफ से अबतक 20 का निर्माण कर लिया गया है। लेकिन शेष 17 पिलर के निर्माण के लिए फिलहाल रेलवे से जो कार्य संचालित हो रहे हैं उस वजह से जमीन उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। लेकिन, जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
पटना से सटे दानापुर के समीप रेलवे द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुक गया है। कॉरिडोर के निर्माण के लिए दानापुर स्टेशन के समीप रेलवे से 14.383 एकड़ जमीन ली गई है। जिसके मुआवजे का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा बताया गया कि 28 मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण किया गया है। लेकिन रेलवे से तात्कालिक तौर पर पिलर निर्माण करने के लिए 12 मीटर ही जगह की मांग की जा रही है। इसके बावजूद जगह नहीं मिल रही है।