ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना

Home / bihar / patna-news / CWC की मीटिंग के बाद बोले जयराम रमेश, कहा..राहुल गांधी हाइड्रोजन और यूरेनियम...

CWC की मीटिंग के बाद बोले जयराम रमेश, कहा..राहुल गांधी हाइड्रोजन और यूरेनियम बम फोड़ने वाले हैं

उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। आगे एक महीने में राहुल गांधी मिनी हाइड्रोजन बम, हाइड्रोजन बम, यूरेनियम बम सहित अलग-अलग बम फोड़ने वाले हैं।

24-Sep-2025 05:53 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानि सीडब्लूसी की बैठक आज संपन्न हो गयी। करीब 4 घंटे चली कांग्रेस की इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी सहित कांग्रेस से वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बहुत जल्द राहुल गांधी हाइड्रोजन और यूरेनियम बम फोड़ने वाले हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 


बता दें कि सीडब्लूसी की बैठक को 51 लोगों ने संबोधित किया। इस बैठक में 2 प्रस्ताव पारित किए गए। मीटिंग के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि तेलंगाना में सितंबर 2023 में ऐसी ही CWC की मीटिंग हुई थी और 2 महीने के अंदर वहां कांग्रेस की सरकार बनी थी। आज पटना में सीडब्लूसी की मीटिंग के साथ ही पटना में काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 


जयराम रमेश ने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। आगे एक महीने में राहुल गांधी मिनी हाइड्रोजन बम, हाइड्रोजन बम, यूरेनियम बम सहित अलग-अलग बम फोड़ने वाले हैं।