बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
19-Mar-2026 10:19 PM
By First Bihar
PATA: 22,771 कांस्टेबल पदों की बहाली के लिए सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन वायरल हो रहा है, जो बिलकुल फर्जी है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने इस बात की जानकारी दी।
Central Selection Board of Constable (CSBC) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज किसी भी कांस्टेबल पद के लिए नया विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। यह भ्रामक खबर फैलाई गयी है। केन्द्रीय चयन पर्षद ने इसे लेकर लोगों को सावधान होने को कहा है। यह भी कहा कि इस फर्जी सूचना का शिकार ना बनें।
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी कि सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बिहार पुलिस में सिपाही के 22,771 पदों से संबंधित फर्जी विज्ञापन प्रकाशित किए जाने की भ्रामक सूचना प्रकाश में आई है।
एतद् द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि पर्षद द्वारा आज दिनांक 19.03.2026 को भर्ती संबंधी किसी प्रकार की सूचना प्रकाशित नहीं की गई है। अधिकृत सूचनाओं के लिए पर्षद की आधिकारिक Website को ही देखें। किसी भी माध्यम से फैलाए जा रहे भर्ती संबंधी भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। ऐसे तत्वों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।