Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी
16-Jan-2025 12:22 PM
By First Bihar
Bihar News: पूरे बिहार की निचली अदालतों के न्यायिक कर्मचारी आज से अनिश्तिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कोर्ट कर्मी अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण राज्यभर के निचली अदालतों में न्यायिक कार्य बाधित हो गए हैं। पटना में सिविल कोर्ट के कर्मचारी सुबह से ही हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।
कोर्ट कर्मी वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर करने, तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मियों की पदोन्नति, अनुकंपा पर बहाली और विशेष न्यायिक कैडर लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के बैनर तले पटना सिविल कोर्ट में अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी गई है।
पटना सिविल कोर्ट में इसका असर देखने को मिल रहा है। कोर्ट कर्मी अपनी चार सूत्री मांग को लेकर पटना सिविल कोर्ट के गेट नंबर 1 के बाहर हाथ में पोस्टर बैनर लेकर धरना पर बैठ गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।
बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी ने कहा है कि बिहार के सभी 38 जिलों के सिविल कोर्ट और अनुमंडल कोर्ट के कर्मचारी न्यायिक कार्य से अलग रहकर कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।