PATNA: बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शनिवार को कुछ जिलों में धूप निकलने के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिली लेकिन पछुआ हवा के चलने से कनकनी बरकरार रही। मौसम विभाग ने मकर संक्रांति तक कई जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है.


11 से 12 जनवरी तक खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, 12 से 13 जनवरी तक पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 13 से 14 जनवरी तक इनमें से कुछ जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


शुक्रवार को बिहार का रोहतास जिला सबसे ठंडा जिला रहा. जहां न्यूनतम तापमान 04.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा किशनगंज, गोपालगंज, भोजपुर, बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा, अरवल, सासाराम, औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गया।