Samrat Choudhary Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 नवंबर से जिलों के दौरे पर निकलने वाले हैं. इस दौरान वे अलग-अलग जिलों में जाकर सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानेंगे. मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे. जानकारी के मुताबिक, इस दौरे की शुरुआत पश्चिम चंपारण से हो सकती है.
मुख्यमंत्री के इस जिलावार समीक्षा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. फिलहाल सभी जिलों के दौरे का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. 26 नवंबर से शुरू होने वाली इस यात्रा में मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में पहुंचकर वहां चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे. इस दौरान अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और आम लोगों तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच की जानकारी लेंगे.
मुख्यमंत्री के दौरे का उद्देश्य केवल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करना नहीं है, बल्कि वे स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत भी करेंगे. इस दौरान लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाएगी. अलग-अलग विभागों के कामकाज की भी समीक्षा होगी, ताकि जिलों में चल रही योजनाओं की वास्तविक स्थिति का पता चल सके.
जिलों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. इसके लिए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को योजनाओं की सूची तैयार करने को कहा जा रहा है. इसके अलावा जिलों की जरूरतों और विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है.
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी जिलों के अधिकारियों को जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है. इस समीक्षा कार्यक्रम में संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और एनडीए के नेता भी शामिल होंगे.
फिलहाल मुख्यमंत्री के सभी जिलों में पहुंचने की तारीख और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. पश्चिम चंपारण से दौरे की शुरुआत होने के बाद मुख्यमंत्री किस तारीख को किस जिले में पहुंचेंगे, इसकी विस्तृत जानकारी जल्द सामने आने की संभावना है.