ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Pragati Yatra : आज मधेपुरा जाएंगे CM नीतीश, प्रगति यात्रा के तहत...

Pragati Yatra : आज मधेपुरा जाएंगे CM नीतीश, प्रगति यात्रा के तहत देंगे करोड़ों की सौगात

Pragati Yatra : सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के तहत आज मधेपुरा जाएंगे। यहां सीएम नीतीश के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

30-Jan-2025 09:39 AM

By First Bihar

Pragati Yatra : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। इसके तहत आज सीएम मधेपुरा जाएंगे। सीएम नीतीश मधेपुरा को करोड़ों की सौगात देंगे। सीएम नीतीश के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिहार के मधेपुरा जिले के रसलपुर धुरिया पंचायत के कलासन में गुरुवार 30 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 


आईटीआई कॉलेज परिसर में ही जीविका और अन्य विभागों के काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिनका निरीक्षण दिनभर पटना से आए विभिन्न विभागों के निदेशकों और अधिकारियों ने किया। इसके अलावा, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मनरेगा खेल मैदान में भूमि सुधार, कृषि, उद्योग, श्रम संसाधन, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, ग्रामीण कार्य, शिक्षा, दिव्यांग योजना और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों के काउंटरों का भी पटना और मधेपुरा के अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया।


मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज से मध्य विद्यालय धुरिया गोठ बस्ती और मकदमपुर चौक तक की सड़क को बैरिकेडिंग कर दिया गया है। 158 दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। 600 से अधिक पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे। ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। एसडीएम एसजेड हसन ने बताया कि 30 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक स्टेट हाईवे 58 और एनएच 106 पर भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।


सीएम नीतीश कुमार पहले आईटीआई कॉलेज पहुंचेंगे, जहां हेलीपैड बनाया गया है। इसके बाद वे पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मनरेगा खेल मैदान में विभिन्न योजनाओं से जुड़े काउंटरों का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद वे हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय लौट जाएंगे, जबकि उनके सुरक्षा कर्मी सड़क मार्ग से मधेपुरा मुख्यालय जाएंगे।


इधर,सीएम के दौरे के दौरान सड़क पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 60 से अधिक दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। चौसा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाईवे 58 और एनएच 106 पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कार्यक्रम स्थल को फूलों और स्वागत द्वारों से सजाया गया है।