ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी

बेगूसराय में समृद्धि यात्रा के दौरान CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। हेलीपैड पर अचानक बैल घुस गया और पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने बैल को बाहर खदेड़ा।

14-Mar-2026 12:11 PM

By First Bihar

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान शनिवार को बेगूसराय में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लैंड करने से ठीक पहले बीआईएडीए कैंपस में बनाए गए हेलीपैड पर अचानक एक बैल घुस गया। बैल के अचानक पहुंच जाने से वहां तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षा अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री थोड़ी ही देर में हेलीकॉप्टर से बेगूसराय पहुंचने वाले थे। इसी बीच एक बैल सुरक्षा घेरे को पार कर सीधे हेलीपैड तक पहुंच गया। बैल ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को दौड़ा दिया। खुद को बचाने के लिए एक पुलिसकर्मी तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इस दौरान कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सुरक्षा कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बैल को हेलीपैड से बाहर खदेड़ा। इसके बाद पूरे इलाके की दोबारा जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया। अधिकारियों ने हेलीपैड के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के समय किसी भी तरह की परेशानी न हो।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा का शनिवार को आखिरी दिन है। इस दौरान वे बेगूसराय और शेखपुरा जिले का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले बेगूसराय पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे औद्योगिक इकाइयों का भी निरीक्षण करेंगे।


कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बीआईएडीए कैंपस में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे और कैंपस में चल रही फैक्ट्रियों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद जन संवाद कार्यक्रम के तहत जीविका दीदियों और आम लोगों को संबोधित भी करेंगे।


बेगूसराय में मुख्यमंत्री कुल 330 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें कुल 402 योजनाएं शामिल हैं। इनमें से 118.67 करोड़ रुपये की 190 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि 211.97 करोड़ रुपये की 212 परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री बीआईएडीए कैंपस में कैंपा कोला फैक्ट्री की आधारशिला भी रखेंगे।


बेगूसराय में कार्यक्रम समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री शेखपुरा जिले के लिए रवाना होंगे। वे हेलीकॉप्टर से बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां से सड़क मार्ग से सर्वा गांव पहुंचेंगे।


शेखपुरा में भी मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बताया जा रहा है कि सर्वा पंचायत में करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी।


कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता को देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शेखपुरा में करीब दो घंटे पांच मिनट तक रहेंगे और दोपहर करीब 2 बजकर 55 मिनट पर पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।


हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले हेलीपैड पर बैल घुसने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा नहीं आई। फिलहाल पूरे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।