ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?

Home / bihar / patna-news / बिहार में संचार क्रांति के नायक हैं CM नीतीश, लालू यादव तो कहते...

बिहार में संचार क्रांति के नायक हैं CM नीतीश, लालू यादव तो कहते थे- ये ‘आईटी वाईटी’ क्या होता है ? JDU का तेजस्वी यादव पर पलटवार

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में मोबाइल को लेकर दिए बयान के बाद तेजस्वी यादव ने मजाक उड़ाया है. इसके बाद जेडीयू ने भी लालू परिवार पर पलटवार किया है.

20-Mar-2025 06:24 PM

By First Bihar

Bihar News:  जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के X हैंडल पर जारी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी के मुख्यमंत्रित्व काल में कंप्यूटर का युग आ चुका था ,लेकिन लालू प्रसाद यादव सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को मजाक उड़ाते नहीं थकते थे। सार्वजनिक मंचों से कंप्यूटर एवं पेजर का मजाक उड़ाते हुए लालू प्रसाद यादव कहा करते थे कि ये ‘आईटी वाईटी’ क्या होता है?

तेजस्वी यादव से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अपने माता-पिता से पूछना चाहिए था कि आखिर राजद काल में बिहार में एक भी संचार क्रांति का कोई कार्यक्रम क्यों नहीं हुआ?  पार्टी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार के नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय एवं राज्य सचिवालय सहित अन्य विभागों में रेमिंगटन टाइपराइटिंग से कार्यालय के कार्यों को सम्पादित किया जाता था।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार में डिजिटल क्रांति हुआ है। बिहार विधानमंडल सहित राज्य सरकार के सभी विभागों में पेपरलेस काम हो रहा है। कोरोनाकाल में भारत सरकार ने बिहार सरकार डिजिटल एवं पेपरलेस सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को पुरस्कृत किया गया है।तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष  को अपने माता-पिता के शासनकाल को कोसना चाहिए और पूछना चाहिए कि आखिर राजद के शासनकाल में संचार क्रांति क्यों नही हुई ?