patna news: वेतन विसंगतियों को दूर करने, विशेष न्यायिक कैडर लागू करने व कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति देने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर कल 16 जनवरी से सिविल कोर्ट के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल में तृतीय व चतुर्थवर्गीय श्रेणी के सभी कर्मचारी शामिल होंगे। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ ने व्यापक रणनीति तैयार की है। 


अपनी विभिन्न मांगों को लेकर न्यायालय कर्मियों ने कल गुरुवार 16 जनवरी को स्ट्राइक का आह्वान किया है। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुलाए गए 16 जनवरी 2025 से कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सिविल कोर्ट में काम कराने के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी होगी। 


केस और आवेदन फाइल करने के लिए जो काउंटर बनाये गये हैं वो कल बंद रहेगा। ऐसे में वो अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाएंगे। इस स्ट्राइक में तृतीय और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी भी शामिल होंगे। कोर्ट और कार्यालयों का दरवाजा खोलने और बंद करने की जिम्मेदारी तृतीय और चतुर्थवर्गीय श्रेणी के कर्मचारियों की ही होती है यहां तक की ये फाइलों को अदालत तक पहुंचाते हैं लेकिन जब ये ही हड़ताल पर रहेंगे तब यह काम ठप हो जाएगा।