ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Chittorgarh Teacher Viral Video: स्कूल में शिक्षक- लेडी टीचर एक-दूसरे को चूम रहे...

Chittorgarh Teacher Viral Video: स्कूल में शिक्षक- लेडी टीचर एक-दूसरे को चूम रहे थे...गंदा काम कर रहे थे, 'लव गुरू' बोले- किसी दुष्ट ने वीडियो बना देश भर में फैला दिया

Chittorgarh Teacher Viral Video:चित्तौड़गढ़ में एक स्कूल के अंदर लेडी टीचर और प्रिंसिपल का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से बवाल मच गया था. लव गुरू कहते हैं कि किसी दुष्ट ने वीडियो बनाकर देश भऱ में फैला दिया.

24-Jan-2025 01:02 PM

By First Bihar

Chittorgarh Teacher Viral Video: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक स्कूल के अंदर लेडी टीचर और प्रिंसिपल का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से बवाल मच गया. इस हरकत के बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है. बिहार में लव गुरू के नाम से चर्चित प्रो. मटुकनाथ चौधरी ने भी इस मामले पर अपना मुंह खोला है. उन्होंने कहा है कि दोनों ने कोई गलत काम नहीं किया है. मटुकनाथ चौधरी ने तो यहां तक कह दिया कि जिसने वीडियो बनाया वो दोषी है. 

बिहार में लव गुरू के नाम से चर्चित प्रो. मटुकनाथ चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दोषी कौन..? शीर्षक से अपनी बात लिखी है. लवगुरू मटुकनाथ चौधरी कहते हैं कि एक  वायरल वीडियो मैंने भी देखा था.एक स्कूल में एक अध्यापक और अध्यापिका प्रेमपूर्वक एक -दूसरे को चूम रहे हैं.यह घटना चित्तौड़गढ़ जिले के एक स्कूल की है. किसी दुष्ट और काम -कुंठित व्यक्ति ने गुप्त कैमरा लगाकर इस दृश्य को कैदकर पूरे देश में फैला दिया.काम -कुंठित प्राणी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे होंगे. उन दोनों का विरोध हो रहा होगा और इसी कुंठित जन-मानस की प्रतिक्रियाओं के आधार पर दोनों निलंबित कर दिये गये हैं. प्रेम एक स्वाभाविक घटना है। लेकिन यह स्वाभाविक चीज इस देश में अधिकांश को सुलभ नहीं है। जिनको सुलभ नहीं है, वे परेशान लोग इसे भला कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं! उन्होंने जाल रचा और उन्हें उसमें फंसा लिया।  हो सकता है अधिकांश लोग इस जाली आदमी के साथ ही होंगे। नैतिकता, मर्यादा आदि के आवरण में स्वयं के अपराध को छिपा लेना कितना आसान है.

अध्यापक और अध्यापिका ने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है। उनके निलंबित होने का कोई आधार उच्चाधिकारी के पास नहीं होगा। किसी के निजी जीवन में गुप्त रूप से प्रवेश करने और पूरे देश में उन्हें अपमानित करने का अपराध जिसने किया है, उसपर मुकदमा किया जाना चाहिए.कुछ लोग कह सकते हैं कि ऑफिस में यह काम नहीं करना चाहिए। यह कोई मारपीट तो है नहीं जो ऑफिस में नहीं करना चाहिए। वह सुनसान जगह थी। कोई थे नहीं । भगवान के समक्ष यह स्वाभाविक काम हो रहा था। भगवान के काम में इन्सान को दखल नहीं देना चाहिए। वह आदमी भगवान के घर में भी पकड़ा जायेगा। यहां भी वह जेल जा सकता है, उसपर केस कर दिया जाये तो।मेरे विचार पर जो तर्कसंगत प्रतिक्रिया न देकर गाली गलौज करेंगे, वे तत्काल सदा के लिए मेरे पोस्ट पर आने से वंचित हो जायेंगे ।

क्या था चित्तौड़गढ़ मामला
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और लेडी टीचर का आपत्तिजनक वीडियो सोश मीडिया पर तेजी से फैल गया. मामला चित्तौड़गढ़ के गंगरार ब्लॉक में खेड़ा ग्राम पंचायत के एक सरकारी स्कूल का था. वीडियो में हेडमास्टर और महिला टीचर अश्लील हरकतें करते देखे गए. मामला संज्ञान में आते ही शिक्षा विभाग सतर्क हुआ और तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया गया.