PATNA: बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य डॉ. राजन सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए निराधार दावा किया है। जिसका केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विरोध जताया है।


जीतन राम मांझी ने कहा है कि किसी केन्द्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर उन्हें ट्रांसजेंडर बताना कहीं से ठीक नहीं है, मैं चिराग पासवान जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग करता हूं। 



डॉ. राजन सिंह का वीडियो वायरल

दरअसल बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ. राजन सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के लिंग पहचान को लेकर विवादित टिप्पणी की। 


वायरल वीडियो में डॉ. राजन सिंह ने क्या कहा?

DR.राजन सिंह ने कहा कि सच्चाई यह है कि अभी ट्रांसजेंडर समुदाय का कोई नेता नहीं है, और जो लोग है वो अपनी पहचान छिपाते हैं। चिराग पासवान जी खुदे ट्रांसजेंडर समुदाय से हैं लेकिन वो पहचान छिपाते हैं। पूरा देश दुनियां जानता है कि वो ट्रांसजेंडर समुदाय से हैं, हमलोग तो चाहते हैं कि वो घोषित करे अपने आप को कि हम ट्रांसजेंडर समुदाय से हूं तो हम लोग उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए भी सड़क पर उतर जाएंगे।


बिहार सरकार से कार्रवाई की मांग

हालांकि डॉ. राजन सिंह के इस दावे को केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बकवास बता रहे हैं। यह कह रहे हैं चिराग पासवान के बारे में ऐसी बातें करना गलत है। जीतन राम मांझी ने कहा कि किसी केन्द्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर उन्हें ट्रांसजेंडर बताना कहीं से भी ठीक नहीं है। मैं बिहार सरकार से केंद्रीय कैबिनेट में हमारे साथी चिराग़ पासवान जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के उपर कार्रवाई करने की मांग करता हूँ।