ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

चिराग पासवान को कुछ लोग बांध कर रखना चाहते हैं, जीजा अरूण भारती ने इशारों में BJP पर बोला हमला! जेनरल सीट से लड़ेंगे विस चुनाव

चिराग पासवान के जीजा और सांसद अरुण भारती का BJP पर इशारों में हमला-चिराग को दायरे में रखने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं होगा. चिराग पासवान विधानसभा चुनाव जेनरल सीट से लड़ेंगे.

01-Jun-2025 08:32 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनने के लिए बेकरार चिराग पासवान ने बीजेपी को फिर आंखें दिखाना शुरू कर दिया है. वैसे तो चिराग पासवान खुद ये कह रहे हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वेकैंसी नहीं है और नीतीश कुमार ही सीएम रहेंगे. लेकिन उनके जीजा और सांसद अरूण भारती ने आज अलग राग अलापा. अरूण भारती ने कहा कि चिराग पासवान को कुछ लोग एक दायरे में बांध कर रखना चाहते हैं. ऐसा संभव नहीं है.


चिराग पासवान को कौन खास दायरे में बांध कर रखना चाहता है इसका खुलासा अरूण भारती ने नहीं किया लेकिन इशारों में बहुत कुछ कह डाला. अरूण भारती बीजेपी की ओर निशाना साध रहे हैं. अरूण भारती ने फिर दुहराया कि उनकी पार्टी चिराग पासवान को विधानसभा चुनाव लड़वायेगी वह भी रिजर्व नहीं बल्कि जेनरल सीट से. 


क्या कहा चिराग के जीजा ने?

चिराग पासवान के सांसद जीजा अरूण भारती ने कहा कि चिराग पासवान ने हर मंच से ये कहा है कि बिहार उनकी राजनीति का केंद्र है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहते हुए भी चिराग पासवान ने बिहारियों के हर सपने को साकार कराया है. बिहार के हर गली-मुहल्ले और गांव में चिराग पासवान के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण है. 


बड़ी जिम्मेदारी निभायेंगे चिराग

अरूण भारती ने कहा कि बिहार का हर व्यक्ति ये चाहता है कि चिराग पासवान बिहार आकर बड़ी जिम्मेवारी निभायें. लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के कार्यकर्ताओं की जहां भी बैठक या सम्मेलन हो रहा है वहां कार्यकर्ता ये प्रस्ताव पास कर रहे हैं कि चिराग पासवान बिहार आकर बड़ी जिम्मेवारी निभायें. कार्यकर्ता चाहते हैं कि चिराग पासवान बिहार का नेतृत्व करें.


राजनीतिक ताकतें साजिश कर रही हैं

अरूण भारती ने कहा कि चिराग पासवान को बिहार का हर तबका, हर समाज औऱ हर जाति के लोग स्वीकार करने को तैयार हैं. लेकिन कुछ राजनीतिक ताकतें चाहती हैं कि चिराग पासवान को एक दायरे में बांध कर ही रखा जाये. ये हम लोगों को स्वीकार नहीं है. 


जेनरल सीट से लड़ेंगे चिराग

अरूण भारती ने कहा कि चिराग पासवान की स्वीकार्यता हर तबके, हर जाति और हर समाज में है इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि अगले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान दलितों के लिए रिजर्व सीट के बजाये जेनरल सीट से चुनाव लड़ना चाहिये.


वैसे अरूण भारती से जब ये पूछा गया कि क्या चिराग पासवान का विधानसभा चुनाव लड़ना तय है. तो उनका जवाब था कि फिलहाल कुछ तय नहीं है लेकिन पार्टी की अगली बैठक में इस पर फैसला लिया जायेगा. हमलोग चाहते हैं कि वे एक जेनरल सीट से चुनाव लड़े तो बेहतर रहेगा और आने वाले भविष्य में ये बात साकार होती दिख रही है. हमलोग सर्वे करा रहे हैं कि चिराग पासवान अगर चुनाव लड़ेंगे तो क्या फायदा होगा. जल्द ही इसका रिजल्ट आयेगा.