PATNA: छठ महापर्व के दूसरे दिन आज खरना के अवसर पर बिहार में आस्था और भक्ति का माहौल है। इस खास मौके पर राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां भी छठ पूजा के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर भी खरना का आयोजन किया गया है। यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वीवीआईपी मेहमान खरना का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के घर भी पूजा हो रही है। उनकी पत्नी दीपमाला ने प्रसाद बनाया है। राज्यपाल समेत कई वीवीआईपी प्रसाद खाने पहुंच रहे हैं। वही भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा ने भी व्रत रखा है। मोकामा विधायक अनंत सिंह उनके घर प्रसाद खाने पहुंचे हैं। वहीं, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी छठ महापर्व का व्रत रखा है। उन्होंने छठ की शुभकामनाएं देते हुए लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।


इस बीच मोकामा के विधायक अनंत सिंह भी अक्षरा सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। छठ महापर्व के मौके पर नेताओं से लेकर फिल्मी सितारों तक में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। लोक आस्था के इस महापर्व में हर कोई भगवान भास्कर और छठी मैया की आराधना में जुटा है।