PATNA : कल यानी सोमवार से लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत होने जा रही है. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाट पर आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है. छठ पूजा के दिन 10 नवंबर को दोपहर 2 से शाम 7 बजे और 11 नवंबर की रात 2 से सुबह 8 बजे तक शहर के प्रमुख सड़कों पर यातायात बंद रहेगा. 


इसके अलावा पटना जिले में बड़े वाहनों का प्रवेश 10 नंवबर को सुबह 10 बजे से 11 नवंबर को सुबह 10 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधत रहेगा. सिर्फ छठ व्रतियों, अग्निशमन, एंबुलेंस और शवदाह वाले ही वाहन आ-जा सकेंगे. इस खबर में नीचे आप पूरा रूट चार्ट देख सकते हैं.