ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड

Champai Soren : पूर्व CM चंपई सोरेन हुए हाउस अरेस्ट, जमीन विवाद से जुड़ा है पूरा मामला

Champai Soren : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट किया गया है। इसके साथ-साथ उनके बेटे को भी हाउस अरेस्ट में रखा गया है। इसके पीछे की वजह चंपई सोरेन रिम्स 2

24-Aug-2025 04:46 PM

By First Bihar

Champai Soren : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट किया गया है। इसके साथ-साथ उनके बेटे को भी हाउस अरेस्ट में रखा गया है। इसके पीछे की वजह चंपई सोरेन रिम्स 2 जमीन विवाद को लेकर रांची में हल चलाने वाले थे, जहां उनके साथ हजारों लोगों के जुटने की आशंका थी। इसी को ध्यान में रखते हुए  पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट किया है। 


वहीं, इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने अपनी नजरबंदी पर कहा, “जब डीएसपी साहब यहां आए और कहा कि मुझे आज हिलना-डुलना नहीं है, यानी मुझे घर से बाहर नहीं निकलना है, तो मैं समझ गया कि वह मुझे कहीं नहीं जाने देंगे। इसलिए मैंने कहा कि ठीक है अगर प्रशासन और सरकार ने कोई फैसला ले लिया है, तो हम उसका उल्लंघन नहीं करेंगे। 


बताया जा रहा है कि, पूर्व सीएम चंपई सोरेन रिम्स-2 के लिए अधिग्रहित जमीन को लेकर विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इस अधिग्रहण में नियमों का पालन नहीं किया गया है। रिम्स-2 को बनाने के लिए नगड़ी में जमीन प्रस्तावित है। पूर्व सीएम इसी प्रस्तावित जमीन पर हल चलाकर किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने वाले थे। 


इधर,चंपई सोरेन को लेकर पुलिस ने बताया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपई सोरेन को रविवार को भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आदिवासी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की समस्या से बचने के लिए नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे बाबूलाल सोरेन और रांची जा रहे समर्थकों को भी एक पुलिस थाने में हिरासत में लिया गया है।