Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह
15-Feb-2025 09:19 AM
By First Bihar
CBSE Board Exam : सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शनिवार को शुरू हो रही है। इसको लेकर पटना के 54 केंद्रों पर 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू की जायेगी। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि सुबह 10 बजे तक परीक्षा सेंटर पर पहुंच जायें। सुबह 10 बजे के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। इसकी परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी।
वहीं,पहले दिन 10वीं के विद्यार्थियों की इंग्लिश और 12वीं के विद्यार्थियों की आंत्रप्नोयरशिप की परीक्षा आयोजित की जायेगी।10वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य से 1.35 लाख विद्यार्थी और 12वीं में 58 हजार के करीब विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को इंविजिलेटर की ओर से दिये जाने वाले निर्देशों का पालन करने का सलाह दिया गया है।
इसके साथ ही आंसर बुक और अटेंडेंस शीट पर रॉल नंबर और क्वेश्चन पेपर सेट नंबर लिखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को मोबाइल और कोई भी एलेक्ट्रोनिक डिवाइस साथ नहीं लाने का निर्देश दिया गया है। परीक्षार्थी केवल पेन, पेंसिल, इरेजर, स्केल, शार्पनर, जियोमेट्री इंस्ट्रूमेंट, कलर, एडमिट कार्ड लेकर जा सकते हैं।
बोर्ड की ओर से शुक्रवार को वेबिनार आयोजित कर सभी स्कूलों के प्राचार्यों को परीक्षा ड्यूटी में मुस्तैदी के साथ कार्य करने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को लेकर प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही समय पर मूल्यांकन कार्य को पूरा करने को लेकर निर्देशित किया गया।
इधर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा के लिए 1600 से अधिक केंद्र राज्यभर में बनाये गये हैं. परीक्षा में 15.86 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं की परेशानियों को दूर करने के लिए नियंत्रण कक्ष 16 फरवरी से काम करना शुरू कर देगा।