ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / CBSE 10वीं का परीक्षा अब साल में 2 बार, 2026 से लागू होगा...

CBSE 10वीं का परीक्षा अब साल में 2 बार, 2026 से लागू होगा यह नियम

वर्तमान में CBSE की बोर्ड परीक्षा फरवरी और मार्च में आयोजित की जाती है। कोविड के समय एक बार प्रयोग के तौर पर बोर्ड की परीक्षाओं को दो सत्रों में विभाजित किया गया था लेकिन इसके बाद फिर से पुराने रूप में परीक्षा होने लगी।

25-Feb-2025 09:53 PM

By First Bihar

CBSE 10th Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं की बोर्ड परीक्षा अब साल में 2 बार होगा। सीबीएसई बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह नियम 2026 से लागू होगा। इसके तहत पहले चरण की परीक्षा 17 फरवरी से 7 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा तो वही दूसरे चरण की परीक्षा 5 मई से 20 मई तक आयोजित होगा। 


सीबीएसई के इस फैसले का फायदा 26 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को मिलेगा। बता दें कि 2025 के मैट्रिक परीक्षा में 24 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए। बच्चों के एग्जाम स्ट्रेस को देखते सीबीएसई बोर्ड ने यह फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि JEE की तरह 2 बार परीक्षा से बच्चों को मानसिक तौर पर फायदा होगा। एक बार स्कोर कम होने पर वह दूसरी बार उसे बेहतर कर सकेंगे।


बता दें कि साल में 2 बार एग्जाम कराने का ड्राफ्ट अगस्‍त 2024 में तैयार किया गया था। इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि जिस तरह स्टूडेंट्स के पास साल में दो साल इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) देने का ऑप्शन होता है, उसी तरह स्टूडेंट्स 10वीं के एग्जाम साल में दो बार दे सकेंगे।