ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च

Home / bihar / patna-news / बिहार में मटन की बंपर बिक्री, होली में 1000 करोड़ का बाजार तैयार

बिहार में मटन की बंपर बिक्री, होली में 1000 करोड़ का बाजार तैयार

जो लोग मटन खरीदने में समर्थ नहीं होते वो होली के दिन चिकेन-मछली खाते हैं। वही होली के बहाने डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी रोग से ग्रसित मरीज मटन का सेवन अधिक कर लेते हैं ऐसे लोगों ज्यादा मटन नहीं खानी चाहिए। यह उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

13-Mar-2025 06:01 PM

By First Bihar

 HOLI 2025: बिहार में होली के मौके पर नॉनवेज खाने की परंपरा रही है। इस बार होली अच्छे दिन पड़ा है। 14 मार्च दिन शुक्रवार है इस दिन लोग नॉनवेज खाते हैं। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को लोग नॉनवेज खाने से परहेज करते हैं। इस बार होली शुक्रवार को है इसलिए बकरी मार्केट में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज मटन बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। वही बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के कारण चिकन की मांग घटी है, जिससे मटन की बिक्री में 40% तक की बढ़ोतरी हुई है। बताया जाता है कि इस बार पूरे बिहार में मटन का कारोबार 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जबकि पटना में अकेले 110 करोड़ रुपये की बिक्री होने की संभावना है। 


बकरी बाजार में बकरों की भारी मांग, कीमतें आसमान पर

मटन के शौकिन होली से पहले ही पटना के बेली रोड स्थित बकरी बाजार में पहुंच रहे हैं। इन दिनों यहां जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। रोजाना यहां 5000-6000 बकरे बिक रहे हैं, जिससे मटन के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। सामान्य दिनों की तुलना में 200-300 रुपये प्रति किलो तक मटन महंगा हो गया है। मटन बेचने वाले कहते हैं कि बर्ड फ्लू के कारण चिकन की मांग घटी है और लोग मटन को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस वजह से मटन के दाम ₹1000-₹1200 प्रति किलो तक पहुंच गया हैं।


बर्ड फ्लू का असर, लोग मटन की ओर हुए आकर्षित

बकरी बाजार में खरीदारी कर रहे मटन दुकानदार कुरैशी ने बताया कि बर्ड फ्लू के चलते उनके पास चिकन के ऑर्डर कैंसिल हो रहे हैं, जबकि मटन के लिए एडवांस बुकिंग की जा रही है। कई ग्राहक पहले ही 50 किलो से अधिक मटन बुक करा चुके हैं।


बढ़ती कीमतों से छोटे व्यापारियों पर दबाव

मटन व्यवसायी मोहम्मद सद्दाम का कहना है कि पहले बकरी का मीट ₹700 प्रति किलो और बकरे का ₹800 प्रति किलो बिकता था, लेकिन अब यह ₹1000-₹1200 प्रति किलो तक पहुंच गया है। छोटे व्यापारियों को प्रति बकरा 7000-8000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे उनका बजट प्रभावित हो रहा है।


होली दो दिन होने से मांग और बढ़ी

इस बार होली 14 और 15 मार्च को मनाई जा रही है, जिससे मटन की मांग दोगुनी हो गई है। बेली रोड के मटन दुकानदार संतोष कुमार के अनुसार, उनकी दुकान पर पहले ही 15 बकरों की बुकिंग हो चुकी है और होली वाले दिन 50-60 और ऑर्डर आने की उम्मीद है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि होली के दिन बिहार में मटन की बिक्री 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है क्योंकि बिहार में होली पर मटन खाने की परंपरा रही है, जिससे हर साल होली के समय मटन की मांग बढ़ जाती है। जो लोग मटन खरीदने में समर्थ नहीं होते वो चिकन और मछली खाते हैं। वही होली के बहाने डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी रोग से ग्रसित मरीज मटन का सेवन अधिक कर लेते हैं ऐसे लोगों ज्यादा मटन नहीं खानी चाहिए। यह उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। ऐसे लोग मटन खाने से बचे।