PATNA : बड़ी खबर पटना से आ रही है,जहां  शुक्रवार को BSSC के कार्यालय के बाहर इंटर स्तरीय बीएसएससी परीक्षा का रिजल्ट जारी करने को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा और कार्यालय  में तोड़फोड़ किया.

हंगामा कर रहे छात्र दिसंबर 2018 में हुए दारोगा परीक्षा की रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि रिजल्ट प्रकाशित करने में देरी कर  सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.

बता दें कि BSSC ने 2014 में  इंटर स्तरीय बीएसएससी ने बहाली निकाली थी. जिसकी परीक्षा 2016 में ली गई थी पर पेपर लीक होने की वजह से एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया था. इसके बाद दिसंबर 2018 में दोबारा परीक्षा ली गई थी पर अभी तक उसका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. इसी को लेकर शुक्रवार को अभ्यर्थीयों का गुस्सा फूट पड़ा और छात्रों ने BSSC कार्यालय पहुंच जमकर तोड़फोड़ किया.