ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / bihar / patna-news / Bihar Board 12th Result 2026: इंतजार की घड़ियां खत्म, बिहार बोर्ड आज जारी...

Bihar Board 12th Result 2026: इंतजार की घड़ियां खत्म, बिहार बोर्ड आज जारी करेगा इंटरमीडिएट का रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम 23 मार्च को अपराह्न 1:30 बजे जारी करने की घोषणा की, परिणाम वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

23-Mar-2026 09:50 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड के 12वीं (इंटरमीडिएट) के 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। आज यानि 23 मार्च को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति दोपहर डेढ़ बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी कर देगा। 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट  परीक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे। इस इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर भी मौजूद रहेंगे। परीक्षाफल वेबसाइट https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर उपलब्ध रहेगा।


बिहार बोर्ड इस बार भी इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे एकसाथ घोषित करेगा। पूरे बिहार में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां करीब 13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने टॉपर्स का कड़ाई से वेरिफिकेशन किया गया। संभावित टॉपर्स को पटना बुलाकर उनके इंटरव्यू और हैंडराइटिंग का मिलान किया गया था। 


बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, 12वीं कक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। विज्ञान जैसे प्रैक्टिकल वाले विषयों में थ्योरी (70 अंक) में 21 और प्रैक्टिकल (30 अंक) में कम से कम 12 अंक लाना जरूरी है।


परीक्षार्थी अपना परिणाम इस तरह देख सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in  पर जाएं।

होमपेज पर "Bihar Board Intermediate Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।