25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
24-Mar-2026 07:54 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( BSEB ) ने इंटर का रिजल्ट सोमवार 23 मार्च को जारी कर दिया। इंटर परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि एक बार फिर बिहार देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड बना। लगातार 8वीं बार यह रिकॉर्ड कायम रहा। इस बार भी महज 25 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया गया। बिहार की बेटियां अव्वल रहीं। 26 टॉपर्स की लिस्ट में 20 लड़कियां ही शामिल हैं। बेहतर रिजल्ट से उत्साहित गोल संस्थान के छात्र एवं छात्राओं ने आज सफलता का उत्सव मनाया।
इस परीक्षा में 92.8% अंक प्राप्त करने वाली अनन्या कुमारी ने कहा कि 10वीं पास करने के बाद मैं असमंजस में थी कि आगे की तैयारी के लिए किस संस्थान को चुनूँ, लेकिन गोल संस्थान के गोल विलेज से तैयारी करने का निर्णय हमारे जीवन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ निर्णय रहा और हमें बहुत खुशी है कि हमने गोल संस्थान से तैयारी कर बोर्ड की परीक्षा में बहुप्रतिक्षित सफलता पाया ।
अनन्या कुमारी ने बताया कि बोर्ड में अच्छे मार्क्स के साथ-साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 में भी अच्छे मार्क्स आने की संभावना है, और उम्मीद है कि पहले प्रयास में ही टॉप मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ गोल संस्थान के पूरे टीम को देते हुए कहा कि गोल संस्थान द्वारा बोर्ड और कॉम्पीटीशन दोनों की तैयारी एक साथ करवाई गई। साथ ही उन्होंनें अपने सफलता के लिए गोल संस्थान के प्रतियोगी माहौल और यहाँ के शिक्षकों की तारीफ करते हुए कहा कि गोल संस्थान में कॉम्पीटिटीव तैयारी एवं टेस्ट के साथ-साथ पर्सनल केयर के कारण हमने यह सफलता प्राप्त की है ।
91.4% स्कोर प्राप्त करने वाले गोल संस्थान के ही गोल विलेज के सत्यम कुमार बताते हैं कि गोल का स्टडी मेटेरियल एवं काम्पीटशन के साथ-साथ बोर्ड बेस्ड टेस्ट इस तरह से लिया जाता है कि छात्रों को बोर्ड और कॉम्पीटशन दोनों एक साथ पहले प्रयास में ही निकालना आसान हो जाता है।
सत्यम बताते हैं कि गोल संस्थान के सहयोग से हमने बोर्ड में अच्छे मार्क्स प्राप्त किए एवं नीट 2026 की परीक्षा में भी अच्छे मार्क्स आने की संभावना है। इसके अलावा गोल बुद्धा कॉलोनी ब्रांच के रूपम रंजन 91% मार्क्स एवं गोल कंकड़बाग ब्रांच के सुहानी सिंह 90.80% मार्क्स, गोल कंकड़बाग ब्रांच के ही आर्यन राज 90% लाकर गोल को गौरवान्वित किया है।
सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए गोल संस्थान के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डॉयरेक्टर श्री बिपीन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छात्रों की सफलता, छात्रों की मेहनत एवं समस्त गोल टीम की सफलता है और हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इस वर्ष हमारे छात्र बोर्ड में अच्छे स्कोर के साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में भी सफलता के परचम लहराकर यह सिद्ध करेंगे की गोल संस्थान पूर्वी भारत का नम्बर 1 संस्थान है।
छात्रों को बधाई देते हुए गोल संस्थान के असिस्टेंट डॉयरेक्टर रंजय सिंह ने कहा कि अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार गोल संस्थान के 100 से अधिक छात्रों ने 85% से अधिक स्कोर कर संस्थान को गौरवान्वित किया है और आने वाले नीट के परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर आने की संभावना है। संस्थान के आनंद वत्स ने कहा कि हमारी संस्थान 12वीं पास छात्रों के लिए टारगेट कोर्स के माध्यम से मेडिकल एवं इंजिनियरिंग की तैयारी करवाएगी जिसमें छात्रों के प्रतिभा के अनुसार 100% तक छात्रवृत्ति देगी ।