PATNA:बिहार में आंदोलनरत छात्रों की मांगे सरकार ने पूरी कर दी है। सम्राट सरकार से इसकी सहमति मिल गई है। BPSC टीआरई 4 परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की जाएगी। वही पीटी और मेंस, दो अलग-अलग एग्जाम नहीं होंगे। छात्रों की 15 सूत्री मांगों में से 10 पर विचार किया गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही गर्दनीबाग में धरना पर बैठे छात्र खुशी से झूम उठे और डपली लेकर नाचने गाने लगे। डपली लेकर गाने लगे कि मिथलेश तिवारी की ओर से माफीनामा आया है, डपली बजाकर यह गाने लगे कि जीत गये हम जीत गये, जीत गये भाई जीत गये। यह  गाकर छात्रों ने जीत का जश्न मनाया। 


पटना में गुरुवार को छात्र नेताओं की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। इसमें कुल 10 बिंदुओं पर सहमति बनाई गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद यह ऐलान किया है। सरकार की इस घोषणा के बाद पटना के गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से आंदोलन खत्म करने पर भी हामी भरी है।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ट्वीट के बाद गर्दनीबाग धरनास्थल पर खुशी का माहौल है। छात्रों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को धन्यवाद दिया। साथ ही छात्र नेता दिलीप कुमार को भी धन्यवाद दिया। कहा कि टीआरई 4 के लिए वो चार साल से संघर्ष कर रहे हैं। आंदोलन पर आंदोलन कर रहे हैं। आज जीत दिलीप भईया के संघर्ष से हुआ है। 


छात्रों ने कहा कि सोशल मीडिया पर हमारी मांगों को अच्छी तरह से रखा गया, इसी का परिणाम आज सामने आया है। कुछ छात्र कहने लगे कि दुनियां झुकती है झुकाने वाला चाहिए, दुनियां झुकती है इमानदार वाला चाहिए। यह बिहार की छात्रों की बहुत बड़ी जीत है, छात्रों की मागों को सरकार ने मान लिया है। लगातार संघर्ष के बाद आखिरकार दिलीप भईया के नेतृत्व में न्याय मिला है। एनडीए गठबंधन में सबसे बड़ी जीत छात्रों का है। पन्द्रह सूत्री मांगों में 10 सूत्री मांगों को पूरा कर दिया गया है। बाकि बचे मांगों पर सरकार विचार कर रही है।