अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत
23-Mar-2026 06:10 PM
By Viveka Nand
Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के खास डब्लू मुखिया को आर्थिक अपराध इकाई ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. यह माफिया 2015-16 से ही संजीव मुखिया गिरोह से जुड़ा था. यह कुख्यात प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक करने में सहयोग करता था.
आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि वर्ष 2024 में आयोजित बीपीएससी टीआरई-3 परीक्षा का प्रश्न पत्र संजीव मुखिया ने लीक कराया था. इसके बाद हजारीबाग के कोहिनूर होटल में अभ्यर्थियों को क्वेश्चन रटवाने की योजना बनाई गई थी. इस दौरान डब्लू मुखिया 4-5 स्कॉर्पियो से करीब 30 अभ्यर्थियों को लेकर हजारीबाग गया था. हजारीबाग के कोहिनूर होटल के परीक्षा के एक दिन पूर्व जब पुलिस की छापेमारी हुई तो यह वहां से भाग कर लखीसराय आ गया था. तब से यह छुपाकर रह रहा था.
आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक परीक्षा पेपर लीक मामले में केस दर्ज करने के बाद अब तक सरगना संजीव मुखिया सहित 293 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया चुका है. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है. 22 तारीख को आर्थिक अपराध इकाई ने संजीव मुखिया गिरोह के सक्रिय सदस्य प्रवीण कुमार सिंह उर्फ डब्लू मुखिया को पटना के करबिगहिया से गिरफ्तार किया है.