चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
23-Feb-2025 05:34 PM
By FIRST BIHAR
BPSC TRE 3 : बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीपीएससी टीआरई तीन के सफल अभ्यर्थियों को होली से पहले नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है। खबर है कि होली से पहले पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह मे सीएम नीतीश इन शिक्षक अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर सौंप देंगे।
दरअसल, तीसरे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा में सफल हो चुके अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं। खबर आ रही है कि होली से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टीआरई तीन में सफल हुए शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। कहा जा रहा है कि आगामी 9 मार्च को पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीएम शिक्षक अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र सौपेंगे।
जानकारी के मुताबिक, नियुक्ति पत्र वितरण किए जाने से पहले री काउंसलिंग और बचे रिजल्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बीपीएससी टीआरई तीन में 66 हजार से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने बिहार के सभी जिलों के डीएम को नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए तैयारी शुरू करने का निर्देश जारी किया है।
बता दें कि कक्षा 1 से 5वीं तक के 21911 अभ्यर्थी, कक्षा 6 से 8 के लिए 16989 अभ्यर्थी, कक्षा 9 से 10वीं के लिए 15421 अभ्यर्थी और 11वीं-12वीं के लिए 12479 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। सीएम नीतीश कुमार आगामी 9 मार्च को शिक्षक अभ्यर्थियों को होली गिफ्ट दे सकते हैं। इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।