बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
11-Jun-2025 01:22 PM
By FIRST BIHAR
BPSC TRE 3: पटना में आज बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव कर दिया। शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजकीय उर्दू पुस्तकालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गए और खूब हंगामा मचाया।
दरअसल, पटना में बीपीएससी टीआरई 3 के अभ्यर्थियों ने सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री का घेराव कर दिया। शिक्षा मंत्री राजकीय उर्दू पुस्तकालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे।
सीएम के कार्यक्रम से जाने के बाद जैसे ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बाहर निकले, वहां पहले से मौजूद बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव कर दिया। इस दौरान सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मंत्री का रास्ता रोक दिया।
इस दौरान अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गए और नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से शिक्षा मंत्री की गाड़ी को वहा से निकाला। इस दौरान मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मची रही।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना