ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / BPSC Protest: रमांशु समेत तीन कोचिंग संचालकों को कोर्ट ने भेजा जेल, BPSC...

BPSC Protest: रमांशु समेत तीन कोचिंग संचालकों को कोर्ट ने भेजा जेल, BPSC मामले में बड़ा एक्शन

BPSC Protest: गुरुवार को पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों ने भारी हंगामा मचाया था। इस मामले में पुलिस ने कई अभ्यर्थियों के साथ साथ शिक्षकों को भी गिरफ्तार किया था। पेशी के बाद कोर्ट ने तीन शिक्षकों को जेल भेज दिया है.

31-Jan-2025 07:34 PM

By FIRST BIHAR

BPSC Protest: बीपीएससी अभ्यर्थियों के द्वारा हंगामा किए जाने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पटना पुलिस ने तीन कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने तीनों को बेऊर जेल भेज दिया है। तीनों शिक्षकों में रमांशु कुमार, खुशबू पाठक और अमन शामिल हैं।


पटना की सड़कों पर गुरुवार को हंगामा और प्रदर्शन करने के मामले में पटना पुलिस में तीनों को गिरफ्तार किया था। तीनों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने धक्कामुक्की, सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है।


दरअसल, 70वीं BPSC पीटी परीक्षा का रिजल्ट निकलने के बावजूद अभ्यर्थी परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। गुरुवार को परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आयोग के समक्ष बेली रोड को जामकर दिया और जमकर प्रदर्शन किया था। 


जिसके कारण बेली रोड पर भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी थी और मुख्य सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी थी।काफी समझाने के बावजूद जब अभ्यर्थी सड़क से नहीं हटे तो पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटा दिया। इस दौरान कुछ कोचिंग संचालक भी अध्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतर कर हंगामा कर रहे थे।


पुलिस ने इस मामले में 20 से अधिक अभ्यर्थियों और शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया था। सभी को शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने पुलिस ने धक्कामुक्की, सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों में तीन शिक्षकों रमांशु कुमार, खुशबू पाठक और अमन को न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है।