ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

BPSC Free Coaching: बिहार में ऐसे छात्रों के लिए BPSC कोचिंग फ्री, यहां करें आवेदन

BPSC Free Coaching: बिहार सरकार अब विशेष छात्रों को BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग दे रही है। जानिए कैसे छात्र पा सकते हैं इसका लाभ... आवदेन तिथि भी बढाई गई।

14-Jul-2025 02:59 PM

By First Bihar

BPSC Free Coaching: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने 71वीं बिहार लोक सेवा आयोग संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई) के छात्रों के लिए मुफ्त गैर-आवासीय ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की है। यह कोचिंग मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना की देखरेख में हज भवन, पटना और अररिया के दो केंद्रों प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय, अररिया और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फारबिसगंज में संचालित होगी। आवेदन की अंतिम तिथि भी अब 12 जुलाई से बढ़ाकर 19 जुलाई तक कर दी गई है।


इसका लाभ लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, अररिया में 19 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म उक्त कार्यालय में उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को होगी और परिणाम 18 जुलाई को घोषित होगा। नामांकन 20 और 21 जुलाई को होगा। कोचिंग का सिलेबस BPSC प्रारंभिक परीक्षा के समान ही होगा।जिसमें सामान्य अध्ययन और योग्यता शामिल हैं।


विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो पहले UPSC, BPSC, अन्य राज्यों के लोक सेवा आयोग या बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा या साक्षात्कार में सफल हो चुके हैं। अररिया के अलावा समस्तीपुर, मोतिहारी, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में भी इस योजना के तहत कोचिंग केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसका लाभ पूरे बिहार के अल्पसंख्यक छात्र उठा सकते हैं।


अररिया के छात्रों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, अररिया से संपर्क किया जा सकता है। यह कोचिंग न केवल मुफ्त है बल्कि छात्रों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान करेगी। इससे उनकी BPSC की तैयारी और भी मजबूत होगी और इसके लिए उनकी या उनके परिजनों की जेब पर कोई असर भी नहीं पड़ेगा।