DESK: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुँच गया है। परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। जिसमें कई मांगे उठाई गयी है। 


परीक्षा रद्द करने की मांग: याचिका में परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की गई है।

न्यायिक जाँच: याचिका में सुप्रीम कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश (रिटायर्ड जज) की निगरानी में पूरे मामले की जाँच कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि धांधली के आरोपों की निष्पक्ष जाँच हो सके।


 


70वीं BPSC पीटी री एग्जाम सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर जनसुराज पार्टी के संरक्षक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2 जनवरी की शाम से पटना के गांधी मैदान में अनशन पर बैठे हुए हैं। खुले आसमान में गांधी मूर्ति के पास कई अभ्यर्थी भी उनके साथ आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आज अनशन का तीसरा दिन है और अब आंदोलनकारियों की सेहत पर असर दिख रहा है। प्रशांत किशोर सहित अभ्यर्थियों के हेल्थ चेकअप के लिए वहां डॉक्टर की टीम भी मौजूद हैं।