ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / BPSC Action: BPSC ने 13 अभ्यर्थियों को किया बैन, 70वीं PT परीक्षा में...

BPSC Action: BPSC ने 13 अभ्यर्थियों को किया बैन, 70वीं PT परीक्षा में धांधली पर एक्शन

BPSC Action: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा में धांधली करने वाले 13 अभ्यर्थियों को बैन कर दिया है। अब यह सभी अभ्यर्थी बीपीएससी को कोई परीक्षा नहीं दे सकेंगे.

24-Jan-2025 08:00 PM

By FIRST BIHAR

BPSC Action: बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा में धांधली करने के आरोप में बिहार लोक सेवा आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। बीपीएससी ने 13 अभ्यर्थियों को बैन कर दिया है। बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद आयोग ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी है।


परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने बताया कि पटना के बापू परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान जो हंगामा हुआ था। उस हंगामें के लिए जिम्मेवार पदाधिकारियों के खिलाफ भी बीपीएससी एक्शन लेगा। उन्होंने बताया कि 70वीं पीटी परीक्षा को लेकर कई तरह के भ्रम फैलाए गए और कहा गया कि प्रश्न काफी आसान हैं। 1.70 लाख अभ्यर्थियों ने गलत आंसर दिया है। उसके बाद भी इतने लोग जवाब नहीं दे सके।


सिर्फ एक अभ्यर्थी ने 120 अंक हासिल किया है, उससे अधिक अंक लाकर कोई पास नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रम फैलाने वाले लोगों के लिए तीन से पांच साल तक की सजा का प्रावधान है। बता दें कि 70वीं पीटी परीक्षा को लोकर भारी बवाल हुआ था। मामला सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक पहुंचा है। कोर्ट ने अभी तक परीक्षा पर रोक नहीं लगाई है। इस बीच आयोग ने परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है।