PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 1230 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए BPSC ने विज्ञापन जारी किया है।, जो अब तक की बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। 7 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 


इच्छुक अभ्यर्थी 7 मई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। बिहार प्रशासनिक सेवा सहित विभिन्न सरकारी विभागों में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 26 जुलाई 2026 (रविवार) को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।


इस बार रिकॉर्ड संख्या में पद होने के कारण अभ्यर्थियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पिछले वर्षों की तुलना में यह संख्या काफी अधिक है, जिससे प्रतियोगिता और भी रोचक होने की संभावना है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब अपनी तैयारी को अंतिम चरण में ले जा रहे हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गयी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि फॉर्म भरने से पहले अपनी पात्रता की अच्छी तरह जांच कर लें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर फॉर्म रद्द किया जा सकता है।


आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन से पहले विस्तृत दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी पहले से तैयार रखनी चाहिए। साथ ही, सभी आवश्यक दस्तावेज आवेदन की अंतिम तिथि तक उपलब्ध होने चाहिए। अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें। 07 मई से लेकर 31 मई तक आप फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। इस बार सबसे ज्यादा रिक्त पद  कुल 1230 पर नियुक्ति होने वाली है। इसलिए इस बार ज्यादा उम्मीदवार फॉर्म भरेंगे ऐसी संभावना जतायी जा रही है।