Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
06-Sep-2025 03:00 PM
By First Bihar
BPSC 71st Preliminary Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के अंदर बीपीएससी एकीकृत 71वीं की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर डेट का एलान कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने यह भी बताया है कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले लोगों को किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा और आयोग इस परीक्षा आयोजन को लेकर कैसे काम करेगा।
जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को होगी बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के अंदर बीपीएससी एकीकृत 71वीं की पीटी परीक्षा लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही बीपीएससी की परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने नया निर्णय लिया है। आयोग ने साफ़ किया है कि अगर परीक्षा से संबंधित कोई आपत्ति या शिकायत है तो उसे 48 घंटे के अंदर दर्ज करा सकते हैं। हालांकि इसके लिए अभ्यर्थी को नोट्री से शपथ पत्र देना होगा। अभ्यर्थी संबंधित जिला या बीपीएससी दोनों जगह ई-मेल या अन्य माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि, यह परीक्षा राज्य के 37 जिलों में कुल 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने कहा है कि इस परीक्षा के ई-प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों को 6 सितंबर से उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in पर अपने अकाउंट में लॉग इन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
वहीं, आयोग ने स्पष्ट किया है कि डाउनलोड किए गए ई-प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी को आवंटित जिला अंकित होगा। बीपीएससी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें, उसे सुरक्षित रखें और परीक्षा के दिन अपने साथ अवश्य लाएं।
इसके साथ ही परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों का चयन सॉफ्टवेयर से होगा। इसमें कोशिश होगी कि महिला अभ्यर्थियों को गृह जिला के बगल के जिला में ही केंद्र दिया जाए। इसमें 90 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को नजदीक के जिला में केंद्र दिया जाता है। परीक्षा केंद्र पर साढ़े नौ बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा. छात्रों को हर परिस्थिति में 11 बजे तक प्रवेश कर लेना है। 11 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।