ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / BPSC Result: 70वीं बीपीएससी परीक्षा का रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

BPSC Result: 70वीं बीपीएससी परीक्षा का रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी ने 70वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में कुल 3,28,990 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से कुल 21581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

23-Jan-2025 06:36 PM

By First Bihar

BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 21581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अभ्यर्थी एकीकृत 70वीं सयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का परीक्षाफल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://bpsc.bihar.gov.in पर 1 घंटे के बाद देख सकते हैं।


दरअसल, बीते 13 दिसंबर को राज्य के 911 केन्द्रों पर एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर कथित पेपर लीक का आरोप लगाते हुए परीक्षा को रद्द कर फिर से कराने की मांग अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही थी। बीपीएससी ने परीक्षा को रद्द करने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया था और भारी विरोध के बीच बापू परीक्षा केंद्र के एग्जाम के रद्द कर चार जनवरी को 22 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी।


अब बीपीएससी ने एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम पहले की तरह 45 दिनों के भीतर घोषित कर दिया है है। इस परीक्षा में कुल 3,28,990 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से कुल 21581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग के तरफ से सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और आगामी लिखित परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।


बता दें कि इस परीक्षा को रद्द कराने के लिए भारी बवाल हुआ था। छात्रों का एक गुट अभी भी आंदोलन कर रहा है। छात्रों के समर्थन में राजनीतिक दलों के नेता भी उतरे और सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। तेजस्वी यादव से लेकर पप्पू यादव, प्रशांत किशोर के अलावे विभिन्न दलों के नेताओं ने परीक्षा को रद्द कराने की पुरजोर कोशिश की लेकिन उनकी एक न चली और आखिरकार बीपीएससी ने परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।