DELHI: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेश पर कुछ सदस्यों को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं अन्य दायित्व पर नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
भाजपा युवा मोर्चा ने 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 3 राष्ट्रीय महामंत्री, 7 राष्ट्रीय मंत्री, एक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, एक राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष, एक राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, एक राष्ट्रीय कार्यालय सह प्रभारी, एक नीति एवं शोध प्रभारी, 3 नीति एवं शोध सह प्रभारी, एक मीडिया प्रभारी, 3 मीडिया सह प्रभारी, एक सोशल मीडिया प्रभारी और एक सोशल मीडिया सह प्रभारी बीजेपी ने नियुक्त किया है।
युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने यह लिस्ट जारी किया है। बिहार के मीडिया प्रभारी हिमांशु यादव, सोशल मीडिया सह प्रभारी मानवेंद्र चौहान, राष्ट्रीय मंत्री राहुल झा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज राजेंद्र सिंह को बनाया गया है। देखिये पूरी लिस्ट...