Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम
01-Jul-2025 10:29 PM
By First Bihar
PATNA: 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को पटना के ज्ञान भवन में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी है। जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि यह डॉ.दिलीप जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने वाली है।
बैठक में पूरे राज्य से 1200 से अधिक नेता शामिल होंगे। इसमें चुनावी तैयारियों,संगठनात्मक समीक्षा,विजय संकल्प और राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। राजनाथ सिंह पार्टी नेताओं को "विजय मंत्र" देंगे और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय भी अपने विचार साझा करेंगे।
इसके साथ ही बैठक में राजद प्रमुख लालू यादव द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। बैठक में राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी विस्तार से रखा जाएगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के रोडमैप पर चर्चा की जाएगी।