PATNA: बीजेपी ने विधान परिषद उप चुनाव के कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र और बिहार में होने वाले उपचुनाव के लिए दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। बिहार से सम्राट चौधरी के नजदीकी अरविंद शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि महाराष्ट्र से डॉक्टर प्रज्ञा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
बता दें, सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के करीबी हैं। बिहार बीजेपी के मुख्यालय प्रभारी हैं। यह सम्राट चौधरी के काफी विश्वासपात्र माने जाते हैं। सम्राट चौधरी जब बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बने थे, तब इन्हें मुख्यालय प्रभारी का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। तब से यह अभी तक यह जिम्मेदारी संभालते आ रहे हैं।