बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला
03-Mar-2026 06:25 PM
By First Bihar
PATNA:बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 8 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बिहार से 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव हो रहा है। भाजपा ने मंगलवार को 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व विधायक शिवेश कुमार उर्फ शिवेश राम को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
2024 के लोकसभा चुनाव में सासाराम से बीजेपी उम्मीदवार भी शिवेश कुमार थे। इनके नाम की घोषणा के साथ ही भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी ने बिहार से शिवेश कुमार, नितिन नबीन, असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।
भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह के बारे में चर्चा थी कि बीजेपी उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाएगा। भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह ने इसे लेकर बयान भी दिया था। लेकिन गुजंन सिंह के कयास पर विराम लग गया है। पवन सिंह को बीजेपी ने पहली बार नहीं झटका दिया है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी पवन सिंह को झटका लगा था। 2024 में पवन सिंह बिहार से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दे दिया गया था।
तब पवन सिंह ने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद पवन सिंह ने काराकास से निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन जीत हासिल नहीं हुई। अब इस बार भी उन्हें बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है। पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा थी कि पवन सिंह को राज्यसभा भेजा जाएगा लेकिन पवन सिंह का सपना सपना ही रह गया।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि राज्यसभा के पांचो सीटों पर एनडीए उम्मीदवार 5 मार्च को नामांकन पर्चा भरेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। वहीं दो सीटों पर जदयू के उम्मदीवार नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं 5वीं सीट को जीतने के लिए अन्य दलों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। पांचवीं सीट के लिए बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेश कुमार नामांकन पर्चा भरेंगे। एनडीए के सभी उम्मीदवार 05 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे।