ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां Bihar News: बराबर पहाड़ी पर भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई...सरकार ने एसडीओ को सजा क्या दी...'निंदन' की, वो आज भी दूसरे अनुमंडल में SDO हैं भीषण सड़क हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस पलटी, अबतक 7 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल भीषण सड़क हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस पलटी, अबतक 7 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल Bihar News: बिहार के इन शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक, AI कैमरों से जाम पर लगेगा ब्रेक; यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी Bihar News: बिहार के इन शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक, AI कैमरों से जाम पर लगेगा ब्रेक; यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी UPSC CSE 2026: सिर्फ एक गलती और सब बर्बाद! IAS-IPS सर्विस प्रेफरेंस भरते समय न करें यह भूल, पहले जान लें नया नियम सच बोलना पड़ गया भारी: मंडप पर टूटी शादी, दूल्हे की ‘ईमानदारी’ से नाराज दुल्हन ने 7 फेरे लेने से किया इनकार

Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट

नेपाल के वीरगंज में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद परसा जिला प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। नेपाल पुलिस, सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स तैनात हैं। घटना का असर भारतीय सीमा और रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर भी पड़ा है।

Nepal Violence

23-Feb-2026 03:04 PM

By FIRST BIHAR

Nepal Violence: नेपाल के सीमावर्ती शहर वीरगंज में रविवार देर शाम दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प और पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। परसा जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह 9:45 बजे से अगले आदेश तक वीरगंज महानगर क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है।


सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए नेपाल पुलिस, नेपाल सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) को सड़कों पर तैनात किया गया है। हिंसा में ललन महतो, अमर महतो और धीरज साह समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार नारायणी अस्पताल में चल रहा है।


पर्सा के डीएसपी हरिबहादुर बस्नेत के अनुसार, विवाद वीरगंज वार्ड नं. 11, श्रीपुर में एक धार्मिक स्थल के पास शुरू हुआ। आरोप है कि स्थानीय युवकों के साथ बिना कारण मारपीट की गई, जिससे स्थिति अनियंत्रित हो गई और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी मोहम्मद निजाम फिलहाल फरार है। प्रशासन उनकी तलाश में सघन छापेमारी कर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह घटना आम चुनाव के समय साजिश के तहत हुई, जिससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। प्रशासन ने कर्फ्यू के दौरान किसी भी सभा, जुलूस, प्रदर्शन या बैठक पर पूरी तरह रोक लगाई है और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है।


वीरगंज की स्थिति का सीधा असर भारतीय सीमा पर भी पड़ा है। अचानक कर्फ्यू से लग्न और होली के बाजार प्रभावित हुए हैं। रक्सौल और वीरगंज के बीच मैत्री पुल पर आम आवाजाही पूरी तरह ठप है। एसएसबी और स्थानीय पुलिस हाई अलर्ट पर हैं और सीमा पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई अवांछित तत्व शांति भंग न कर सके।