पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा...
11-Mar-2026 01:39 PM
By Viveka Nand
Bihar Road News: पटना की एक महत्वपूर्ण रोड प्रोजेक्ट का मामला टेंडर में लटका हुआ है. पथ निर्माण विभाग ने एक बार फिर से उक्त सड़क का टेंडर जारी किया था, जिसमें 10 कंपनियों ने भाग लिया. तकनीकी निविदा समिति ने 10 में 7 कंपनी को चयनित किया है. अब वित्तीय निविदा को खोला जाएगा,जिसमें अंतिम रूप से निर्माण एजेंसी का चयन किया जायेगा.
बिहटा से दानापुर सड़क के लिए 10 कंपनियों ने डाला था टेंडर
पथ निर्माण विभाग ने NH-30, Bihta Chowk से Danapur Road जिसकी कुल लंबाई 22.740 km है, इसके चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को लेकर 8125.15388 लाख (लगभग 81 करोड़) का री-टेंडर जारी किया था. जिसमें इस बार कुल 10 कंपनी ने भाग लिया. 10 मार्च को पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (दक्षिण) की अध्यक्षता वाली तकनीकी बीड मूल्याकंन समिति ने समीक्षा की.जिसमें से 3 ठेकेदारों को असफल घोषित कर दिया,जबकि सात तकनीकी परीक्षण में सफल रहे.
तकनीकी बीड में सात कंपनी सफल, तीन असफल
NH-30, Bihta Chowk से Danapur Road के मजबूतीकरण के लिए जारी हुई निविदा की तकनीकी बीड मूल्यांकन में सात कंपनी सफल हुई है. पथ निर्माण विभाग की तकनीकी समिति ने (i) M/s Surendra Prasad & Lahri Construction Pvt. Ltd. (ii) M/s Dayanand Prasad Sinha & Company. (iii) M/s Adarsh Construction (iv) M/s Mother India Construction Pvt. Ltd. (v) M/s Baba Hans Construction Pvt. Ltd. (vi) M/s Amhara Construction Pvt. Ltd. एवं (vii) M/s Ram Kripal Singh Construction Pvt. Ltd. को तकनीकी बीड में सफल घोषित करने का निर्णय लिया है।
अब वित्तीय बीड खोला जायेगा
अब, तकनीकी बीड में सफल निविदाकारों का वित्तीय बीड खोल कर तुलनात्मक विवरणी को विभागीय निविदा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा,ताकि अंतिम निर्णय लिया जा. विभाग ने इस कार्य को पूर्ण करने के लिए 18 महीने का समय तय किया है.