BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं
14-Jan-2026 03:08 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के युवाओं के सार्वभौमिक विकास के लिए पूरी तरह से तत्पर होकर काम कर रही है। हाल ही में बिहार सरकार की कैबिनेट ने मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना का शुभारंभ करके युवाओं को रोजगार के नये अवसरों को प्राप्त करने का सुनहरा मौका दिया है।
इसके अलावा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत युवाओं के स्किल डेवलपमेंट हेतु बिहार कौशन विकास मिशन के तहत इस नववर्ष में इच्छुक नौजवानों को विश्व के प्रचलित विभिन्न भाषाओं में निपुण बनने का मौका दे रही है। अब बिहारियों को अंग्रेजी के अलावा इस मिशन के तहत जर्मन, कोरियन, अरबी, जापानी व अन्य भाषाओं को सिखाया जा रहा है, ताकि प्रदेश के छात्र-छात्रा के लिए विश्वस्तर पर रोजगार के दरवाजे आसानी से खुल सके।
नि:शुल्क प्रशिक्षण की दी जा रही सुविधा
वहीं विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा शुरू किया गया यह प्रशिक्षण पूर्णतया नि:शुल्क है, ताकि राज्य के हर वर्ग के युवाओं को विश्व के प्रसिद्ध भाषाओं जैसे:-जर्मन, कोरियन, अरबी, जापानी आदि लैंग्वेज को जानने व समझने का मौका मिल सके। इस प्रशिक्षण से नौजवानों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनमें नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे वे खुद को वैश्विक स्तर पर स्थापित कर सकेंगे।
कौशल विकास मिशन के तहत आत्मनिर्भर हो रहे बिहार के युवा
बिहार कौशल विकास मिशन ने प्रदेश के युवाओं को विभिन्न कौशल प्रशिक्षणों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भुमिका निभाई है। बिहार के नौजवान कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर हर क्षेत्र के कार्य कर राज्य के विकास में अहम भुमिका निभा रहे हैं।