ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 11 से 17 मार्च तक द्वितीय बिहार विमेंस कबड्डी लीग 2026 आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी करेंगे और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि रहेंगी।

10-Mar-2026 07:54 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में महिला कबड्डी का महामुकाबला होने जा रहा है। 11 से 17 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में द्वितीय बिहार विमेंस कबड्डी लीग 2026 का आयोजन होगा। जिसका उद्घाटन बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी करेंगे। वही मुख्य अतिथि के रूप में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मौजूद रहेंगी। इस बात की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने दी।


पाटलिपुत्र खेल परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि महिला कबड्डी लीग का यह दूसरा संस्करण है। पूरे देश में सिर्फ बिहार में ही सरकार द्वारा महिला कबड्डी लीग का आयोजन कराया जा रहा है यह हमारे लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। इस बार की कबड्डी लीग की खास बात यह है कि सभी टीम की कोच और सहायक कोच महिलाएं ही हैं। इसी प्रतियोगिता से निकलने वाले खिलाड़ी बिहार की कबड्डी टीम के लिए चयनित होंगी। हमारा प्रयास है कि राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम में बिहार की खिलाड़ियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। 


प्रतिदिन सुबह 8.30 से 11 बजे तक और शाम 5.30 से 8 बजे तक लीग मैच होंगे। तो मिलेगा ही साथ ही साथ सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रायोजकों की ओर से 5000/- रुपये प्रोत्साहन राशि के रुप में दिया जाएगा। महिला कबड्डी लीग खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान मेंआयोजित किया जा रहा है । इस पूरे प्रतियोगिता के आयोजन में बिहार कबड्डी संघ का बहुत मह्त्वपूर्ण योगदान है। 


इस पत्रकार सम्मेलन में बिहार कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह, टेक्निकल चेयरमैन राणा रंजीत सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के उप निदेशक हिमांशु सिंह ,क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार ,हैदराबाद से आयीं सिलेक्टर मंगला देसाई भी उपस्थित रहीं। बिहार कबड्डी संघ के सचिव श्री विजय कुमार ने कहा कि बिहार पहला राज्य है जहां महिला कबड्डी लीग का आयोजन किया जाता है। बिहार में भी प्रो कबड्डी लीग की तर्ज़ पर राष्ट्रीय स्तर पर महिला प्रो कबड्डी लीग करवाने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार कबड्डी संघ खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के साथ कंधा से कंधा मिलाकर बिहार में कबड्डी के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और मुझे भरोसा है कि संयुक्त प्रयास और सहयोग से बिहार में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया जा सकेगा। 


द्वितीय बिहार विमेंस कबड्डी लीग 2026 की टीमें और उनके प्रायोजक हैं- 

1. सीतामढ़ी सेंटिनल्स- महिला विकास निगम

2. पटना पेलिकन्स- कॉम्फेड (सुधा)

3. मगध वॉरियर्स- SBPDCL

4. नालंदा निन्जास- भवन निर्माण विभाग 

5. सारण स्ट्राइकर्स- निंटी हॉस्पिटल

6. सिवान टाइटन्स- परिवर्तन


प्रतियोगिता में विजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल के अलावा नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे :-विजेता-1,50,000 ,उपविजेता-75,000,सेकंड रनर अप- 51,000,मैच का बेस्ट डिफेंडर- 2000 ,मैच का बेस्ट रेडर- 2000,लीग का बेस्ट रेडर- 10,000, लीग का बेस्ट डिफेंडर- 10,000,

 लीग का बेस्ट प्लेयर- 15,000,लीग का बेस्ट रेफरी- 10,000,लीग का बेस्ट कोच- 10,000/-

सभी छह टीमों की कप्तान और उपकप्तान उनके कोच और सहायक कोच इसप्रकारहैं:-

1 सीतामढ़ी सेंटिनल्स, कप्तान रिया, उप-कप्तान गुंजन कुमारी, मुख्य कोच शमा प्रवीण, सहायक कोच रीति कुमारी

2 पटना पेलिकन्स, कप्तान आरती कुमारी, उप-कप्तान रीता कुमारी, मुख्य कोच देवंती कुमारी, सहायक कोच झूमा धर

3 मगध वॉरियर्स, कप्तान नैंसी प्रिया, उप-कप्तान अमिषा कुमारी, मुख्य कोच अमिता कुमारी सिंह, सहायक कोच रेश्मी कुमारी

4 नालंदा निंजाज, कप्तान प्रतिभा कुमारी, मुख्य कोच ममता कुमारी, सहायक कोच पूजा कुमारी

5 सारण स्ट्राइकर्स, कप्तान मुस्कान, उप-कप्तान निक्की, मुख्य कोच रश्मि कुमारी, सहायक कोच मेन्का कुमारी

6 सिवान टाइटन्स, कप्तान इंदु कुमारी, मुख्य कोच कोमल कुमारी, सहायक कोच सुमन कुमारी

news image